Header Ad

Indar Arya का नया गीत "हीरा हां या ना" Heera Ha Ya Na हुआ रिलीज, तोड़े कई गीतों के रिकॉर्ड Song Lyrics

Indar Arya का नया गीत "हीरा हां या ना" Heera Ha Ya Na हुआ रिलीज, तोड़े कई गीतों के रिकॉर्ड Song Lyrics

Song Poster Heera


बीते दो दिन पहले ही रिलीज हुआ एक कुमाऊनी गीत जिसके बोल हैं ​"आँखों को छुपाई राज खोली बता कब" इस गीत का शीर्षक है "हीरा हा या ना (Heera Ha Ya Na)"। इस गीत को इतना पसंद किया जा रहा है कि जिसका अंदाज आप खुद लगा सकते हैं। जिस गीत को दो दिन में ही 50 हजार से भी ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर देख लिया है। गीत के गायक हैं युवा दिलों में राज करने वाले सुपरस्टार लोकगायक इंद्रर आर्या जो कोई परिचय के मोहताज नहीं हैं। जिनके गीतों की गूंज देश विदेशों तक है। गुलाबी शरारा जैसे गीत जिसने पूरे बॉलीबुड इंडस्ट्री के गीतों को भी पीछे छोड़ दिया था। आज इंदर आर्या के हजारों फैन फॉलोइंग हैं। 


Singer Indar Arya Uttarakhand


आपको बता दें कि बहुत कम समय में ही इस युवा कलाकार ने उत्तराखंड संगीत जगत में अपनी पहचान बनाई। इंदर आर्या बताते हैं कि उनका जीवन काफी संघर्षमय रहा है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से काफी कम उम्र में घर की जिम्मेदारी उठानी पड़ी। कई निजी कंपनियों और होटलों में नौकरी करते रहे। इंदर आर्या बताते हैं कि उनका संगीत से लगाव बचपन से ही रहा। उनकी माताजी भी बहुत अच्छा गीत गाती हैं। परिवार में संगीत का माहौल होने से इंदर की रुचि भी संगीत की ओर बड़ी। नौकरी के साथ साथ इंदर ने कई गीत लिखे और गाये। तभी सफलता नहीं मिली । जब टिक टॉक का दौर था तभी इन्दर का एक गीत तेरो लहंगा क्या भलो छाजि र काफी वायरल हुआ और इस गीत ने इन्दर की जिंदगी बदल दी। तभी से अब तक इंदर ने पीछे मुड़ कर नही देखा और काफी हिट गीत देते रहे। कुछ समय बाद लॉक डाउन हुआ इसी बीच इंदर ने कई गीत रिकॉर्ड किये और अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से गीतों को लोगों तक पहुँचाया। अभी तक इन्दर आर्या ने सैकड़ों गीत उत्तराखंड को दिए हैं। इनके गीतों को सुनने के लिए दर्शकों का काफी इंतजार रहता है।

"हीरा हां या ना Heera ha ya na" गीत को उत्तराखंड की सुन्दर वादियों में फिल्माया गया है। जिसकी वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। गीत में अंकित रावत और प्रिया सिंह के अभिनय ने चार चांद लगा दिया है। गीत को पवन गुरौ ने लिखा है इस गीत को एम आर डोप ने संगीत से सजाय है। राहुल शर्मा के निर्देशन में गीत की शूटिंग की गयी। गीत को इंदर आर्या यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।


पूरा गीत सुनने के लिए दिए गए गीत टाइटल पर क्लिक करें

"Heera Ha Ya Na" Kumaoni Song Lyrics 

कुमाऊनी गीत हीरा हा या ना के बोल इस प्रकार से हैं-: 


कैकी माया सांची हिरा बोलली बता कब 

​आँखों को छुपाई राज खोली बता कब

कैकी माया सांची हिरा बोलली बता कब

तेरा दिल में छ क्या हिरा बोलली बता कब ---

​(i)

पुन्यों कैसी जून तेरी मुखड़ी उजाई

हो दिल की बात तुले आँखों में लुकाई

मेर हाथों में हाथ अपुण हाथमली बता कब

मी तै अपुणी माया हिरा मागली बता कब ---

​(ii)

मैले ऊना ऊना रुना तेर हगिल-पछिल

ते बणुला ब्योली मेरी ते दिखाओ दिल

तेरी मेरी यारी हिरा बढली बता कब

मेरी ईजा की ब्वारी हिरा बणली बता कब ---

​(iii)

हाँ कर या न कर तु मर्जी छि तेरी

मैले सोची हैली हीरा ब्योली छ: तु मेरी

तेरी ढोली मेरा घर आली बता कब

मेरी पराणा ब्योली मेरी बणली बता कब ---

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.