Header Ad

बिग ब्रेकिंग: बॉबी पंवार ने दिया बेरोजगार संघ अध्यक्ष पद से इस्तीफा राम कंडवाल बने नये अध्यक्ष Boby Panwar

बिग ब्रेकिंग: बॉबी पंवार ने दिया बेरोजगार संघ अध्यक्ष पद से इस्तीफा राम कंडवाल बने नये अध्यक्ष Boby Panwar

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेते राम कंडवाल


उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष पद का इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि बीते कई वर्षों से बेरोजगारी, पेपर लीक समेत कई अन्य मुद्दों पर आवाज उठाते आये हैं। और  उत्तराखंड बेरोजगार संघ आने वाले समय में भी इसी प्रकार के मुद्दों पर कार्य करते रहेगी। यह भी बतया की राज्य में बहुत ज्यादा बेरोजगार युवा हैं जिन्होंने कई वर्षों से मेहनत की है और उनको उनका हक नहीं मिल पा रहा है। 

बॉबी पंवार ने कहा कि उत्तराखंड बेरोजगार संघ की टीम के युवाओं को कई बार पुलिस द्वारा लाठियां, डंडे बरसाए गये, की मुकदमे दर्ज हुए तब भी संघर्ष जारी रहा और सफलता मिलते रही। इसी सफलता से आज मुझे राजनीति तौर पर मैदान में आना पड़ रहा है। जिस कारण से स्थानीय लोगों के मुद्दों पर कार्य करना और जनता तक पहुँचना पड़ता है। जिस वजह से मैं उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष पद पर रहते हुए भी समय नही दे पाता हूँ। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अध्यक्ष पद की इस्तीफ़ा देते हुए उपाध्यक्ष राम कंडवाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे रहा हूँ। 

आपको बता दें कि उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नए अध्यक्ष के रूप में राम कंडवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है । बॉबी पंवार ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए राम कंडवाल को उत्तराखंड बेरोजगार संघ का नया कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर दिया है। आपको बता दें कि राम कंडवाल भी लंबे समय से युवाओं की आवाज बुलंद किए हुए हैं । जोकि बेरोजगारों की लड़ाई में काफी संघर्ष करते आये हैं। राम कंडवाल ने बताया की मैं इस पद में संपूर्ण रूप से कार्य करूंगा और बेरोजगारों के लिए लड़ते रहूँगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.