Header Ad

Kapkot: कपकोट में जंगली सूअर ने ग्रामीण पर किया जानलेवा हमला, पूरे क्षेत्र में भय का मौहाल

Kapkot: कपकोट में जंगली सूअर ने ग्रामीण पर किया जानलेवा हमला, पूरे क्षेत्र में भय का मौहाल

घायल ग्रामीण 


राज्य के बागेश्वर जनपद से एक दुःखद खबर सामने आ रही है। धरमघर रेंज के हिरमोली गांव में जंगली सुअर ने ग्रामीण पर जानलेवा हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि उस वक्त ग्रामीण खेत में काम कर रहे थे। तभी जंगली सुअर ने उनके गर्दन पर गहरा जख्म कर दिया। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सुअर को वहां से भगा दिया। बाद में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में सड़क तक पहुंचाया। तभी ग्रामीणों ने 108 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुँचाया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद जहां घायल का इलाज चल रहा है। सूचना के बाद वन कर्मी भी अस्पताल पहुंचे। घायल का हाल जाना।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार हिरमौली निवासी 53 वर्षीय ग्रामीण जगदीश पांडे पुत्र देवेंद्र पांडेय पर सुबह आठ बजे जंगली सुअर ने हमला किया। उस वक्त वह 100 मीटर दूर खेत पर काम कर रहे थे। सुअर ने उनके गर्दन में गहरा जख्म कर दिया। घायलवस्था में ग्रामीणों ने उन्हें सड़क तक पहुंचाया। यहां से 108 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। वही उपचार कर रहे डॉ. शुक्ला ने बताया की उनके गर्दन में पूरा मांस निकला है। उनका उपचार किया जा रहा है।

ग्रामीण गणेश पांडे ने बताया कि उनके गांव में लगातार जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चे अपनी स्कूलों तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल जाना पड़ता है। जिससे उनको खतरा बना है। उन्होंने वन विभाग से इन जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने कहा कि बागेश्वर के हिरमोली गांव आज भी सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है, जबकि लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। सुअर के हमले में घायल जगदीश पांडे को ग्रामीण डेढ़ किमी डोली से तथा तीन किमी पैदल चलाकर लाए। रास्ता इतना ख्रराब था कि डोली में भी मरीज को लाना संभव नहीं था। पैदल आने के कारण मरीज का काफी खून बह गया।

इस दौरान स्थानीय विधायक सुरेश गड़िया ने भी उनके जल्द स्वस्थ्य होने की मंगल कामना की। तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी बागेश्वर और जिला अस्पताल प्रशासन से वार्ता कर घायल पांडे के बेहतर और लाभदायक उपचार करने के साथ जल्द स्वास्थ्य सुधार हेतु उनका अच्छे तरीके उपचार करवाने को निर्देशित किया है। साथ ही जिलाधिकारी बागेश्वर और प्रभागीय वनाधिकारी बागेश्वर को उक्त घटना की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक प्रबंधन करने के निर्देश दिए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.