![]() |
| गुलाबी शरारा आ गया |
सबसे कम समय में ज्यादा लोगों द्वारा देखा गया गुलाबी शरारा वीडियो गीत यूट्यूब से हटने के बाद आया वापस
Gulabi sharara / thumak Thumak / viral Video Song
उत्तराखंड। पहाड़ की संस्कृति के लिए काम कर रहे उत्तरखंण्ड के मशहूर लोकगायक इंदर आर्या का सोशल मीडिया पर छाया हुआ गीत गुलाबी शरारा "Gulabi Sharara Trending Song" दुबारा यूट्यूब पर वापस आ गया है। सोशल साइट्स ट्रेंडिंग पर चल रहा गुलाबी शरारा gulabi sharara वीडियो गीत हटाये जाने पर कई संगीत प्रेमियों तथा तमाम मिडिया कर्मियों की मेहनत से यह गीत वापस यूट्यूब पर आ गया है। पूरे भारत देश के अलावा विदेशों तक अपनी छाप छोड़ने वाला गीत गुलाबी शरारा को यूट्यूब कॉपी राइट स्ट्राइक लगाकर हटा दिया था। जिससे पूरे उत्तराखण्ड राज्य समेत बाहरी राज्यों में रह रहे संगीत प्रेमियों को बड़ा झटका लगा। अब इन्दर आर्य की मेहनत रंग लाई और गीत वापस आ गया है। फिर से यह गीत अपना शानदार प्रदर्शन करने को तैयार रहेगा।
इंदर आर्या से बातचीत के दौरान बताया कि यह गीत यूट्यूब चैंनल से 14 फरवरी के शाम को हटा दिया गया था। तब से लगतार इस गीत के लिए संघर्ष काफी किया । जिसके चलते यह गीत फिर से यंग उत्तराखंड ग्रुप यूट्यूब चैनल पर वापस आ गया है। यंग उत्तराखंड ग्रुप ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ था। जो की बीते दिनों यूट्यूब चैनल से हटा दिया गया था। इस गीत को हटाने पर गीत के गायक इन्दर आर्या समेत कई संगीत प्रेमियों ने नाराजगी जाहिर की थी। यूट्यूब से अचानक इस वीडियो गीत हटा दिया गया था।
आपको बता दें कि इंदर आर्या ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि जिस गीत ने पूरे उत्तराखण्ड की बोली एवं संस्कृति को देश विदेशों में पहचान दिलाई इस गीत को अपने ही उत्तराखंड के लोगों द्वारा यूट्यूब से हटाया दिया। यह गीत मेरा ही नही पूरे उत्तराखण्ड का गीत था। इस गीत को कॉपीराइट स्ट्राइक मिलने के बाद यूट्यूब टीम ने इसे अपने प्लेटफार्म से हटा दिया था। अन्य खबरों के मुताबिक गीत के हटाये जाने की बात कहें तो कोई पुराने गढ़वाली गीत की धुन से गुलाबी शरारा गीत की धुन मिलता हुआ पाया गया था। जिसके बाद इस गीत को स्ट्राइक दे दी गयी थी। अब सभी संगीत प्रेमियों का इंतजार खत्म हो गया है। और गुलाबी शरारा वीडियो गीत यूट्यूब पर फिर से आ गया है। हालांकि कुछ दिन हटा दिए जाने पर वीडियो के व्यूज कम हुए हैं। इस गीत के आने से इन्दर आर्य बेहद खुश हैं तथा इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सभी का धन्यवाद किया। पूरे उत्तराखंड में ख़ुशी का माहौल है। GULABI SHARARA Song Back On YouTube


Thank You