Header Ad

Kapkot News: कपकोट के गणितज्ञ हरिमोहन ऐठानी को इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड 2024 किया सम्मानित

Harimohan aithani award

कपकोट के गणितज्ञ हरिमोहन ऐठानी को इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड 2024 किया सम्मानित 

कपकोट के हरिमोहन सिंह ऐठानी (वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर) को ज्ञान उदय फाउंडेशन कोटा (राजस्थान ) ने उनके गणित के क्षेत्र में नेक और असाधारण उपलब्धियों के लिए इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड 2024 का प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया है। इनको अब तक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड के 35 से अधिक प्रमाण पत्र और अवार्ड प्रमाण पत्र मिल चुके हैं।
इन्होंने 2009 से मैजिक स्क्वायर्स लिखना शुरू किया था और मात्र 1260 घंटे में अलग अलग श्रेणी के 48000 मैजिक स्क्वायर लिखे, जिसकी 13 किलोग्राम की 450 चार्ट पेपर की किताब  बनी हुए है जिसे विश्व की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी संस्था लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड संस्था ने प्रमाणित किया हैं।

हरिमोहन ऐठानी के कुछ उपलब्धियां इस प्रकार हैं:-

  • लिम्का बुक ऑफ नेशनल रिकॉर्ड
  • लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • यूनिवर्सल रिकॉर्ड फोरम
  • इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • एवरेस्ट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • असम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड
  • मैथ जीनियस वर्ल्ड रिकॉड
  • कलाम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड
  • एक्सक्लूसिव बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड
  • इनफिनिटिव बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड
  • डायनेमिक बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड
  • वर्ल्ड रिकॉड होल्डर क्लब अवार्ड
  • स्टेट्स बुक ऑफ अप्रूवल रिकॉड
  • ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • नेशनल जूरी अवार्ड
  • इंडियन आइकन अवार्ड
  • इंटरनेशनल बेस्ट टीचर अवार्ड
  • प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड
  • इंडिया स्टार प्राइड अवार्ड
  • उत्तराखंड आइकन अवार्ड आदि हैं।
इनके द्वारा सन 2018 में अंतराष्ट्रीय गणितीय थ्योरी  सिद्ध करने पर 2 अंतराष्ट्रीय पियर रिव्यू  जर्नल प्रकाशित हो चुके हैं। अपने तरीके से  गणित के जटिल और नए नए कंजेक्चर, को हल करना और गणित के शॉर्ट ट्रिक को खोजने में इनकी रुचि है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.