Header Ad

Noida Mahakauthik 2023: महाकौथिक नोएडा में उफमा अवार्ड से मीना राणा, ममता, इंदर आर्या समेत कई अन्य कलाकारों को भी किया जायेगा सम्मानित

महाकौथिक नोएडा 2023

Noida Mahakauthik 2023:  महाकौथिक नोएडा में उफमा अवार्ड से मीना राणा, ममता, इंदर आर्या समेत कई अन्य कलाकारों को भी किया जायेगा सम्मानित

उत्तराखंड संगीत जगत में बहुत कम समय पर बड़ी मुकाम हासिल करने वाली लोक गायिका ममता आर्या आज किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है। अपनी मधुर स्वर से पूरे उत्तराखण्ड में खूब चर्चित हैं। ममता आर्या के कई सुपरहिट गीत हैं जो लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं, युवा हो या बुजुर्ग सभी को इनके गीतों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में रिलीज हुआ ममता आर्या का गीत मैं पहाड़न खूब वायरल जो रहा है। जो मात्र दो महीने में 10 मिलियन व्यूज पार कर लिया है। आपको बता दें कि लोक गायिका ममता आर्या को महाकौथिक संस्था द्वारा उत्तराखंड फोक म्यूजिक अवॉर्ड (उफमा) के लिए सर्वश्रेष्ठ लोक गायिका की श्रेणी में नामंकित किया गया हैं।

उफमा अवार्ड

 

महाकौथिक संस्था के संस्थापक कल्पना चौहान, मुख्य आयोजक राजेंद्र चौहान एवं कार्यक्रम समन्वयक विकास शाह द्वारा संयुक्त रूप से हस्ताक्षरितएक पत्र में युवा गायिका ममता आर्या को इस बात की जानकारी दी गयी है। उन्हें यह सम्मान मैं पहाड़न गीत के लिए दिया जा रहा है। महाकौथिक संस्था द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि इस वर्ष 5 दिवसीय महाकौथिक मेले का आयोजन 21 दिसम्बर से 25 दिसंबर तक नोएडा में किया जायेगा। इस वर्ष महाकौथिक मेले में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर उत्तरकाशी के विधिवत स्वरुप को मंच में सुशोभित किया जायेगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन उत्तराखंड के कलाकारों को उत्तराखंड फोक म्यूजिक अवार्ड जैसे की सर्वश्रेष्ठ लोक गायक, सर्वश्रेष्ठ लोक गायिका, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ छायाकार, सर्वश्रेष्ठ गीत आदि श्रेणियों के लिये सम्मिलित हैं। मैं पहाड़न गीत से ममता आर्या को और पहचान मिली है। इस गीत में अभिनय भावना कांडपाल द्वारा किया गया है । जिसमें भावना की अदाकारी ने वीडियो में चार चांद लगा दिया है।

उत्तराखंड के इन कलाकारों को मिलेगा उफमा अवॉर्ड

  • सर्वश्रेष्ठ लोक गायक इंदर आर्य (हे मधु)
  • सर्वश्रेष्ठ लोक गायिका मीना राणा (सान्यु मा)
  • सर्वश्रेष्ठ लोक गायिका ममता आर्या (मैं पहाड़न)
  • सर्वश्रेष्ठ लोक गायिका दीपा नगरकोटी (मोतिमा)
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक संजय कुमोला (बलमा)
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक रणजीत सिंह (मैं पहाड़न)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सैंडी गुंसाई ( रंगीली पिछोड़ी)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.