Header Ad

Uttarakhand : धामी सरकार ने उत्तराखंड के युवाओं को दी बड़ी सौगात, जल्द ही होगी इन पदों पर भर्ती

होमगार्ड भर्ती 2023

Uttarakhand : धामी सरकार ने उत्तराखंड के युवाओं को दी बड़ी सौगात, जल्द ही होगी इन पदों पर भर्ती 

(होमगार्ड भर्ती 2023)


उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर होमगार्ड के लिए हो जाएं तैयार। प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को बड़ी सौगात जल्द ही पुरुष होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस भर्ती को मंजूरी देने के लिए इसका प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जायेगा। आपको इस होमगार्ड भर्ती 2023 की जानकारी देते हुए बता दें कि प्रथम चरण में करीब 300 पदों को भरा जायेगा। इसी को लेकर अब भर्ती प्रक्रिया में  नियमों में भी बदलाव होने की आशंका जताई जा रही है। 

Uttarakhand Home Guard Recruitment 2023 

आपको बता दें कि उत्तराखंड में अभी 6411 होमगार्ड के पद स्वीकृत हैं जिनमें से करीब 5600 से अधिक होमगार्ड मौजूदा समय में अपनी तैनाती दे रहे हैं। कुछ महीनों पहले धामी सरकार ने महिला होमगार्ड के 300 पदों पर भर्ती आयोजित कराई गई थी। जिसमे अभी भी करीब 500 महिला होमगार्ड के पद रिक्त हैं।  जिसे लेकर जिलों में होमगार्ड की मांग लगातार प्रदेश सरकार की जा रही है। आपको बता दे की अब जल्द ही शासन से इन पदों पर जल्द ही भर्ती कराने की उम्मीद जताई जा रही है। जैसे की अभी जानकारी से प्राप्त हुआ है कि पुरुष होमगार्ड के लिए मानक तैयार किये जा रहे हैं जो की महिलाओं के अपेक्षा भिन्न होंगे। भर्ती में शैक्षिक योग्यता, शारीरिक माप मानकों में भी बदलाव किये जा सकते हैं।

Uttarakhand Home Guard Vacancy 2023 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.