Header Ad

Bageshwar Accident: कपकोट लीती में बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक घायल, उपचार जारी

Bike Accident

Bageshwar Accident: कपकोट लीती में बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक घायल, उपचार जारी

जनपद में सड़क हादसे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन कोई न कोई क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर आते रहती है ऐसे ही एक खबर अभी अभी कपकोट से सामने आ रही है यहाँ कपकोट के दूरस्थ गाँव में एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। जिसमें बाइक चालक को गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि बाइक चालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ अधिक गंभीर हालत को देखते हुए घायल को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

Kapkot Bageshwar Accident News

मिली जानकारी के अनुसार कपकोट तहसील के दूरस्थ गाँव लीती निवासी लक्ष्मण सिंह 42 वर्षीय पुत्र श्याम सिंह बाइक पर जा रहा था। तभी रिठकुला जमुवाखाल के पास बाइक अनियंत्रित होकर 50 मीटर दूर गहरी खाई में जा गिरा। तभी मौके पर मौजूद ग्रमीणों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को बुलाया जिसके माध्यम से  सीएचसी कपकोट लाया गया। वहीं डॉ पियूष कुमार ने बताया कि बाइक सवार लक्ष्मण सिंह को गंभीर चोट आई है। उन्होंने कहा कि घायल का प्राथमिक उपचार के बाद जांच और इलाज के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर ले जाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.