Header Ad

Uttarakhand: Pooja Bisht रानीखेत की पूजा बिष्ट ने विश्व चैंपियनशिप में जीता पदक, बढ़ाया देश का मान..

Pooja bisht world champion

Uttarakhand: Pooja Bisht रानीखेत की पूजा बिष्ट ने विश्व चैंपियनशिप में जीता पदक, बढ़ाया देश का मान..

देवभूमि उत्तराखंड की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में कम् नहीं हैं। आये दिन आपको हम खबर के माध्यम से राज्य की होनहार बेटियों से रूबरू कराते रहते हैं आज ऐसे ही पहाड़ की होनहार बेटी के बारे में जानते हैं जिन्होंने पूरे देश ही नहीं विदेशों में अपना जीत का परचम लहराया है तथा राज्य का नाम ऊँचा किया है। देश को गौरवान्वित करने वाली खबर मलेशिया से सामने आ रही है जहाँ आयोजित हुई वर्ड आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में रानीखेत की पूजा बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया है। पूजा को यह जीत सीनियर वोमेन 63 किलोग्राम भार कैटेगरी में यह जीत हासिल किया है। आपको बता दें कि भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक हासिल करने पर उनके परिजनों में ख़ुशी का माहौल है वहीं पूरे प्रदेश में भी ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।

Pooja Bisht Ranikhet World Champion

आपको बात दें कि पूजा बिष्ट राज्य के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत की रहने वाली है। बीते 5 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2023 तक मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित हुई वर्ड आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में सीनियर वोमेन 63 किलोग्राम भार कैटेगरी में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक गीत कर देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। पहाड़ की इस बेटी ने वर्ष 2012 में वर्ड आर्म रेसलिंग खेल की शुरुआत की थी। जहाँ हन्होंने दिल्ली स्टेट चैंपियनशिप में पहली जीत हासिल कर पूजा बिष्ट ने फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा। अपनी कामयाबी की उड़ान भरते हुए उन्होंने बंगलुरू में आयोजित चैंपियनशिप में राइट और लेफ्ट कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया। जिसके लिए उन्हें चैंपियन ऑफ़ चैंपियन का   ख़िताब मिला। पूजा बिष्ट ने कई पदक अपने नाम किये हैं। पूजा की इस उपलब्धि से पूरे देश और राज्य में ख़ुशी का माहौल बना है।