Header Ad

Uttarakhand Breaking: चंबा में आये भूस्खलन ने मचाई तबाही, 5 लोगों की गयी जिंदगी

आपदा

Uttarakhand Breaking:  चंबा में आये भूस्खलन ने मचाई तबाही, 5 लोगों की गयी जिंदगी

राज्य के टिहरी जिले के चंबा बस स्टैंड पर भारी बारिश के कारण पहाड़ी दरक गई। जिसमें मृतकों की संख्या बढ़ते जा रही है। बीते सोमवार को हुआ भूस्खलन में आया मलबा में कई लोग दब गए थे। जिसमें मौके पर पहुँची SDRF की टीम ने रेस्क्यू चलाकर मलबा हटाया। इसी दौरान दो और शव बरामद कर लिए हैं। इसी मलबे में करीब 15 वाहनों की दबने की आशंका जताई जा रही है। बीते रात को SDRF टीम ने  रेस्क्यू कर मलबा हटाने का कार्य जारी रखा। सारा मलबा हटाने के बाद अब नई टिहरी मोटर मार्ग पर यातायात  बहाल हो गया है। 

Tihari Chamba uttrakhand landslide 

इस मलबे से निकाले गए मृतकों की पहचान  सरस्वती 45 पत्नी विनोद प्रसाद रतूड़ी, प्रकाश 30 पुत्र फुलदास निवासी चंबा, पूनम 30 पत्नी सुमन खंडूड़ी, सारविल 4 माह पुत्र पूनम खंडूड़ी, सोहन सिंह 34 रुकमा सिंह के रूप में हुई है। 

भूस्खलन की बचाव से निकट स्थित निवासी लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने भूस्खलन का खतरा देख 4 घरों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। भारी बारिश के कारण कई मोटर मार्ग बाधित हैं। आवागम में लोगों को परेशानियों से झूझना पड़ रहा है।