Header Ad

Breaking News: बुधवार के शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर उतरेगा चंद्रयान-3, पढ़ें पूरी खबर

चंद्रयान -3 फोटो

Breaking News: बुधवार के शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर उतरेगा चंद्रयान-3, पढ़ें पूरी खबर

भारतीय चन्द्र मिशन चंद्रयान 3 आगामी बुधवार को उतरने के लिए तैयार है। चंद्रयान 3 अब सफलता पूर्वक अपने अंतिम चरण पर पहुँच गया है, एलएम 23 अगस्त बुधवार के शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र पर उतरेगा। अभी तक मिशन पूरी तरह से अच्छा कार्य कर रहा है। पूरे देश की नजरें अब चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर है, जो सफल होकर भारत को उन देशों के विशिष्ठ समूह में शामिल कर देगा जिनमें चीन, रूस और अमेरिका शामिल हैं। इसरो बैज्ञानिक आधी रात से ही चंद्रयान 3 पर नजर बनाए रखे हैं। पूरे देश के लिए ख़ुशी का विषय है, लैंडिंग के कुछ ही घंटे पहले इसरो ने एक मील का पत्थर हासिल किया जब ऑर्बिटर ले जाने वाले चंद्रयान 2 ने कल चंद्रयान 3 ने लैंडर मॉड्यूल का औपचारिक स्वागत किया। चंद्रयान 3 के साथ इसरो के लिए बैकअप संचार चैनल होगा। इसरो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा चंद्रयान 3 आपका स्वागत है दोस्त। सी एच -2 ऑर्बिटर ने औपचारिक रूप से CH -3 LM का स्वागत किया।

आपको यही बताते चले की चंद्रयान -2 को वर्ष जुलाई 2019 में लॉन्च किया गया। रोवर ले जा रहा लैंडर सितम्बर 2019 में लैंडिंग साइड के कुछ ही दूरी में तकनिकी ख़राब होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमे मिशन 99.99 प्रतिशत सफल रहा। इसरो ने सोमवार को चंद्रयान 3 लैंडिंग से पहले एल.एच.डी.ए.सी. द्वारा ली गयी सुदूर  की तस्वीरें जारी की। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.