Header Ad

Neeraj chopra नीरज चोपड़ा ने जीता विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, रचा इतिहास

Neeraj chopra

Neeraj chopra नीरज चोपड़ा ने जीता विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, रचा इतिहास

देशभर में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है विश्व एथलेटिक्स चैंपियन नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी भारत का परचम लहरा दिया है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक में पूरे देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर गौरवान्वित किया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 की दूरी के साथ रजत पदक जीता, जो की उनके देश के लिए पहला विश्व चैम्पियनशिप पदक है। जबकि चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज ने  भी 86.67 की दूरी के साथ पिछले वर्ष ओरेगॉन में जीता कांस्य पदक बरकरार रखा। नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो के राउंड-3 में कर दिखाया अपना जादू 88.77 मीटर भाला फेंक फाइनल में शानदार एंट्री मारी थी। और यह उनका सीजन का बेस्ट प्रदर्शन साबित हुआ है।

India News Neeraj chopra gold medalist

वहीं फाइनल में भी उन्होंने अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा। जो कि नीरज का पहला प्रयास फाउल रहा। वहीं दूसरा प्रयास में उन्होंने 88.17 मीटर का थ्रो किया। तीसरे में 86.32 मीटर का थ्रो किया। चौथे में 84.64 मीटर का थ्रो किया। पांचवें में 87.73 मीटर और छठे में 83.98 मीटर का थ्रो किया।बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे भारत के किशोर जेना पांचवें स्थान पर रहे जिन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 84 .77 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका । यह डीपी मनु छठे स्थान पर रहे जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84.14 मीटर रहा है। जहां इस खबर से पूरे देश में ख़ुशी का माहौल हैं वहीं कई बड़े दिग्गजों ने भी बधाई दी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.