Header Ad

India News: सीमा हैदर ने भेजी PM मोदी और CM योगी को राखी, वीडियो हुई वायरल, आगे पढ़ें...

Seema Haider

India News: सीमा हैदर ने भेजी PM मोदी और CM योगी को राखी, वीडियो हुई वायरल, आगे पढ़ें...

पिछले कई महीनों से सुर्ख़ियों में आने वाली पाकिस्तानी सीमा हैदर का एक वीडियो खूब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सीमा हैदर ने कहा है कि रक्षा बंधन के त्यौहार आने वाला है  उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं को राखी भेजी है। उन्होंने यह कहा की रक्षाबंधन पर मेरी द्वारा भेजी गई राखी अपनी कलाई पर बांधें। सीमा हैदर ने भारत में आकर कई त्यौहार, तीज व नाग पंचमी के बाद अब राखी का त्यौहार मनाने की तैयारियों में जुट गई है।

वीडियो में डाक की पर्ची दिखाकर बोली की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, RSS प्रमुख मोहन भागवत व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरे भाई हैं । उन्हें मैंने राखी भेजी है मैं चाहती हूँ की मुझे अपनी छोटी बहन समझकर मेरी द्वारा भेजी हुई राखी स्वीकार करें। और इस रक्षाबंधन पर्व पर राखी को अपनी किलाई में बांधें। 

Seema Haider Latest News Today 

इसी वीडियो में पाकिस्तानी सीमा हैदर ने बताया कि वह वकील एपी सिंह को भी राखी बांधनी है। एपी सिंह मेरे बड़े भाई हैं उनकी में दिल से इज्जत करती हूँ। वहीं वीडियो में हिंदुस्तान का नारा लगाते हुए जय श्री राम के भी नारे लगाये । आपको बता दें कि पाकिस्तानी सीमा हैदर अब भारतीय संस्कृति के साथ पूजा अर्चना भी हिन्दू विधि विधान से करना शुरू कर दिया है। भोलेनाथ, गणेश जी और अन्य देवी देवताओं की आरती उतारी। चाहे भारत में आजादी का दिन हो या फिर कोई तीज त्यौहार हर खास अवसर पर सीमा हैदर हिंदुस्तानी रंग में नजर आती है। अपनी हर पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी को अपना हिंदुस्तानी अंदाज दिखाना चाहती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.