Header Ad

Uttarakhan News: रक्षाबंधन से पहले प्रदेश की महिला समूहों को मुख्यमंत्री धामी का तोहफा

CM Dhami

Uttarakhan News: रक्षाबंधन से पहले प्रदेश की महिला समूहों को मुख्यमंत्री धामी का तोहफा

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा। महिला समूहों को "मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना" के रूप में यह तोहफा प्रदान किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश में कार्यरत तमाम महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद इस योजना के अंतर्गत ब्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा यह योजना को स्वीकृति प्रदान दी गई है। 

CM Dhami news uttarakhand Dehradun

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में तमाम महिला समूह कार्यरत हैं। जिनके द्वारा कई उत्पादों का निर्माण किया जाता है। जबकि इन महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार में सही दाम नहीं मिल पाता है जिस कारण से कई महिला समूहों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी क्रम को देखते हुए प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा "मुख्यमंत्री शसक्त बहाना उत्सव योजना" प्रारम्भ की गयी है।  इस योजना के तहत महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को सही समय और सही दामो में ब्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। 

प्रत्येक विकासखंड में महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की किसी सार्वजानिक स्थानों पर प्रदर्शनी लगाकर महिला समूह को विपणन के लिए समुचित अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री को ब्लॉक स्तर पर बाज़ार मिलने से जहाँ उनको अपने उत्पादों की बिक्री के लिए एक मंच मिल सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना से महिला समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को एक नई पहचान मिलेगी। 

Uttrakhand Dehradun Latest News

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.