Header Ad

भावना कांडपाल व आकाश नेगी की जोड़ी ने सरूली गीत में मचाया धमाल, Bhawana, Akash

Bhawana Kandpal and Akash Negi

भावना कांडपाल व आकाश नेगी की जोड़ी ने सरूली वीडियो गीत में मचाया धमाल,
नीरज चुफाल के आवाज में हुआ रिलीज

पहाड़ों में इन दिनों झोड़ा चाचरी गीतों का खूब बोल बाला है हाल ही में रिलीज हुआ एक कुमाऊनी झोड़ा गीत जो खूब चर्चा में है। युवा गायक नीरज चुफाल (Singer Neeraj Chuphal) की आवाज में सरूली गीत (Saruli Video Song) को खूब पसंद किया जा रहा है। जिसमें पहाड़ की संस्कृति को बिखेरा है। वीडियो गीत की सूटिंग बागेश्वर के गरुड़ में की गयी है। इस गीत को मशकबीन यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। 4 अगस्त को रिलीज हुआ सरूली वीडियो गीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दर्शकों ने इंस्टाग्राम एवं फेसबुक पर खूब रिल्स बना लिए हैं। मात्र छः दिन में इस वीडियो को 2 लाख 25 हजार से भी अधिक लोगों ने देख लिया है।
Saruli Video Song Singer Neeraj Chuphal


सरूली वीडियो गीत के बारे में आप भी जानें
भावना कांडपाल व आकाश नेगी द्वारा बेहतरीन अभिनय कर वीडियो में चार चांद लगा दिया है। इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। भावना और आकाश के वीडियो गीतों का इंतजार इनके संगीत प्रेमी खूब इंतजार करते हैं। पहाड़ की संस्कृति को इस वीडियो के माध्यम से दर्शाया गया है। गीत के बोल चिराग नेगी ने लिखे हैं वहीं सालेंद्र शैलू ने गीत में बेहतरीन संगीत दिया है। जिसको सुन दर्शक खूब थिरक रहे हैं। वीडियो के डीओपी और एडिटर गोविन्द नेगी हैं तथा हेड प्रोडक्शन अब्बू रावत हैं। सरूली वीडियो निर्देशक सोहन चौहान और निर्माता कमल जोशी हैं। गीत में मोहन जोशी ने बांसुरी की धुन से चार चांद लगा दिया है वहीं रिदम की बात करें तो मोंटी मंद्रवाल एवं सुरेंद्र बेस्वाल ने किया है। गीत को दिलीप अंजवाल ने रिकॉर्ड किया वीडियो में डांस साक्षी पुण्डीर, दीक्षा पंवार, संतोषी पंवार, आंचल, नरेश खत्री, जित्ती नितिन, अजय, मनीष पंवार, अज्जु पहाड़ी, देबू, निशांत, राहुल मेहरा, धर्मा, आयुशराज, मनीष, आशीष, अमिश, पंकज, प्रियांशु, मोहित, सौरव आदि। वीडियो में विशेष सहयोग गोविन्द गिरी गोस्वामी, कृष्ण बोरा द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.