![]() |
| UK Board Exam 2024 |
जिस स्कूल के 75 या इससे अधिक छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, उस स्कूल के बच्चे अब अपने स्कूल दे बोर्ड परीक्षा दे पाएंगे
राज्य में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर हलचल शुरू हो गई है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष उत्तराखंड सरकार द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। देहरादून से उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। 2024 में होने वाली परीक्षा के लिए सरकार ने गाइडलाइन तय कर दी है। जिस स्कूल के 75 या इससे अधिक छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, उस स्कूल के बच्चे अब अपने स्कूल दे बोर्ड परीक्षा दे पाएंगे। मिल रही सूचना के अनुसार उन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाये जायंगे। छात्रों को स्वकेंद्र परीक्षा की सुविधा मिलेगी।
Uttarakhand Board Exam 2024 News
75 से कम संख्या होने पर स्कूल के छात्रों को परीक्षा केंद्र के रूप में नजदीकी स्कूल दिया जाए। प्रत्येक स्कूल में कक्ष निरीक्षक बाहर से लाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र वाले स्कूलों के शिक्षकों की अपने ही मौजूदा स्कूल में ड्यूटी नहीं लगेगी। उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं और 12वीं की वर्ष 2024 में होने वाली परीक्षा के लिए सरकार ने गाइडलाइन तय कर दी। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को मानक के अनुसार परीक्षा केंद्र बनाने के निर्देश दिए। दिव्यांग एवं निशक्त छात्रों को निकटवर्ती परीक्षा केंद्र दिए जाएंगे। यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड भी परीक्षाओं को मार्च और रिजल्ट अप्रैल में देने की तैयारी में है।


Thank You