![]() |
| UKPSC Requirement |
युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान किया गया है इच्छुक अभ्यार्थी इन पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन
अभी अभी एक बड़ी ख़बर UKPSC सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए एक खुशखबरी सामने आयी है। और जी हां.. उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग यूकेपीएससी ने बताया कि अधिशासी अधिकारी एवं कर व राजस्व निरीक्षक के 85 पदों पर कि जाएगी सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। वहीं विज्ञप्ति जारी होने के साथ साथ ही इन पदों के लिए भरे जायेंगे आनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
UKPSC Recruitment 2023 New Update
वहीं बताया गया है कि इन पदों पर भर्ती होने के इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 18 सितम्बर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसी क्रम को देखते हुए धामी सरकार द्वारा बड़ा कदम उठाया जा रहा है UKPSC में अब नहीं होगा नेताओं का हस्तक्षेप सरकार ने बंद कर दी है एंट्री। मिली बताया जा रहा है यूकेपीएससी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि इन पदों पर भर्ती होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। और सूचित किया गया है आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष तक होनी अनिवार्य है। यह भर्ती अधिशासी अधिकारी के 63 तथा कर एवं राजस्व निरीक्षक के 22 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। वहीं सभी चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 5 के तहत 2800 ग्रेड वेतन दिया जाएगा। यह भी बताया जा रहा है इन पदों पर भर्ती होने के इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर आन-लाइन आवेदन कर सकते हैं।


Thank You