Header Ad

Accident News: बोलेरो वाहन खाई में गिरने से 10 लोगों की मौके पर हुई मौत, SDRF टीम ने चलाया रेस्क्यू

गहरी खाई में गिरा वाहन, SDRF का राहत व बचाव कार्य मौके पर जारी 10 लोगों की मौके पर ही मौत
बोलेरो गिरी गहरी खाई में

कपकोट। राज्य के किसी ना किसी कोने से सड़क हादसे की खबर सामने आते रहती है आज ऐसे ही दर्दनाक हादसे की खबर राज्य के पर्वतीय जनपद बागेश्वर से सामने आ रही है। जिसमे एक बोलेरो गाड़ी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत होने की सूचना मिली है। नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि होकरा में एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू के लिए SDRF की टीम को मौके पर सूचना मिलते ही  घटना स्थल पहुची।
उक्त सूचना पर पोस्ट अस्कोट से मुख्य आरक्षी सुनील चन्द्र  व पोस्ट कपकोट से ASI महिपाल सिंह  के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम को ज्ञात हुआ कि पिथौरागढ़ जिले के थाना नाचनी के मसूरी -होकरा मोटर मार्ग सप्लाई गोदाम के पास एक बोलेरो वाहन संख्या UK 02 TA 10845 खाई में गिर गया है। इस वाहन में 10 लोगों के सवार होने की सूचना है।

मिली जानकारी के अनुसार वाहन में शामा क्षेत्र के लोग सवार थे और होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। SDRF की दो रेस्क्यू  टीमों द्वारा 500 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन में सवार 10 लोगों के शवों  को एकत्र कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। SDRF टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से अब तक 07 शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया है। 03 अन्य शवों को खाई से ऊपर लाने का कार्य गतिमान है। घटना  के दौरान मृतक की किशन सिंह पुत्र  खुशाल सिंह, उम्र 64 वर्ष, निवासी शामा , कपकोट, धर्म सिंह पुत्र  पदम् सिंह , उम्र 69 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, कुंदन सिंह पुत्र श्री खीम सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी शामा , कपकोट,  निशा पत्नी उमेश सिंह उम्र 24 वर्ष, निवासी शामा, उमेश सिंह पुत्र कुंदन सिंह उम्र 28 वर्ष, निवासी शामा, शंकर सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र 42 वर्ष, निवासी शामा , महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष (चालक) भनार, सुंदर सिंह पुत्र खुशाल सिंह उम्र 37 वर्ष, शामा, खुशाल सिंह पुत्र उदय सिंह उम्र 64 वर्ष, भनार, दान सिंह पुत्र मंगल सिंह उम्र 52 वर्ष , भनार, बागेश्वर के रूप में हुई है।