Header Ad

Daksh Karki New Song: दक्ष कार्की का नयां गीत हुआ रिलीज, भावना और राहुल का अभिनय दर्शकों को आया पसंद

Daksh Karki New Song: दक्ष कार्की का नयां गीत हुआ रिलीज, भावना और राहुल का अभिनय दर्शकों को आया पसंद 
दक्ष कार्की, भावना और राहुल

उत्तराखंड स्वर्गीय लोक गायक पप्पू कार्की Pappu Karki के बेटे दक्ष कार्की Daksh Karki का हाल ही में प्यारी भागा वीडियो गीत रिलीज हुआ है। इस गीत को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। बाल गायक दक्ष कार्की की बेहद खूबसूरत आवाज में कई सुपरहिट गीत रिलीज हुए हैं जिनको संगीत प्रेमियों द्वारा खूब सराहा गया। बता दें कि अमर लोक गायक स्वर्गीय पप्पू कार्की की आवाज आज भी राज्य के हर कोने कोने पर गूँजती है। बाल गायक दक्ष कार्की को भी संगीत जगत काफी सहयोग मिल रहा है। दक्ष कार्की के फैन फॉलोइंग भी काफी हैं। दक्ष के चाहने वाले संगीत प्रेमी नए गीत का बेसब्री से इंतजार करते हैं। (Pyari Bhaga) प्यारी भागा गीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस गीत पर काफी रिल्स बना रहे हैं। इस गीत में कुमाऊँ की उभरती हुई अभिनेत्री भावना कांडपाल व राहुल भट्ट ने चार चांद लगाये हैं। इन दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद किया जा रहा है। बड़े सुपरस्टार अभिनेत्रियों को टक्कर दे रही भावना कांडपाल के सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग हैं।

वीडियो गीत देखने के लिए दिए गए टाइटल पर क्लिक करें :-  Pyari Bhaga Re New Kumaoni Video Song Singer Daksh Karki


दक्ष कार्की का कुमाऊनी वीडियो गीत प्यारी भागा के बारे में पढ़ें Daksh Karki Kumaoni Song Pyari Bhaga 
प्यारी भागा गीत शूटिंग की टीम

"प्यारी भागा" वीडियो गीत को पप्पू कार्की ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, गीत ने 70 हजार से भी अधिक व्यूज समेट लिए हैं। दर्शकों को वीडियो काफी पसंद आ रही है। इस गीत का वर्णन दीपा नगरकोटी द्वारा किया गया है। दीपा नगरकोटी के लिए गीतों के बोल दिल को छू जाते हैं। गीत का शीर्षक प्यारी भागा को दक्ष कार्की ने अपनी मधुर आवाज दी है। रणजीत सिंह द्वारा गीत में बेहद खूबसूरत संगीत दिया गया है जिसे दीपक पुल्स के निर्देशन वीडियो को बग्वाली पोखर की वादियों में दर्शाया गया। कोरियोग्राफर पंकज बोरा व डीओपी गौरव राणा हैं। सूरज पटवाल द्वारा वीडियो को एडीड किया गया है। प्रोडक्शन आकाश अक्कू व मेकअप प्रियंका शर्मा द्वारा किया गया है। वीडियो निर्माता कविता कार्की हैं।
(Daksh Karki News Kumaoni Song)