Header Ad

विवेकानंद जन कल्याण समिति द्वारा निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

विवेकानंद जन कल्याण समिति द्वारा संचालित निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र की शाखा पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
प्रतिभाग करते हुए

उत्तराखंड न्यूज़ वाणी ब्यूरो

खटीमा। आज सोमवार को खटीमा ब्लॉक में विवेकानंद जन कल्याण समिति द्वारा संचालित निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र की शाखा पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका नेतृत्व केंद्र संचालिका डोली खड़का व गीता थापा द्वारा किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ज्योति भट्ट व द्वितीय पुरस्कार गूंजीता  मेहरा और तृतीय पुरस्कार राधा राना को दिया गया | मुख्य अतिथि रेनू जोशी अध्यक्ष, कन्हैया महिला कलस्टर व विशिष्ठ अतिथि सचिव ज्योति भट्ट को बनाया गया। संस्था महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना संस्था का परम लक्ष्य है।  विवेकानंद जन कल्याण समिति की राष्ट्रहितकारी परोपकारी मुहिम मिशन जन कल्याण द्वारा संस्था गरीब कन्याओं का विवाह भी कराती हैं ।  महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु निशुल्क ब्यूटी पार्लर एवं सॉफ्ट टॉयज प्रशिक्षण केंद्र खटीमा ब्लॉक में चलाया जा रहा है, विवेकानंद जन कल्याण समिति द्वारा निशुल्क शिक्षा केंद्र भी चलाए जा रहे हैं। जिसमें संस्था बच्चो को नि:शुल्क स्टेशनरी भी प्रदान कराती है।

मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

समिति भारतवासियों से आह्वान करती हैं आईए स्वामी विवेकानंद जी की विचारो को जन जन तक पहुंचाकर भारतीय संस्कृति का पुनर्जागरण करने में सहयोग करें।  आइए हम सब मिलकर राष्ट्रहित में सहयोग करें, महिलाओं को आत्मनिर्भर व बच्चों को शिक्षित करे' के उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर चंद्र भट्ट ,किरण बिष्ट कविता जोशी, राधावती ,गूंजीता मेहरा,तनुजा, सुष्मिता, पूजा जोशी ,दिया जोशी ,सानू लोहिया, भूमिका राणा आदि मौजूद रहे|