Header Ad

राजेंद्र बिष्ट व मीना राणा Rajendra Bisht RB and Meena Rana का "मेरी स्याळी सरूली" वीडियो गीत हुआ रिलीज दर्शकों को खूब आ रहा पसंद

ओ हिमा तेरी लम्बी लटी गीत से मिली राजेंद्र बिष्ट को बड़ी पहचान, दर्शको को रहता है इनके गीतों का इंतजार 
Video Album


अल्मोड़ा। पहाड़ की संस्कृति को गीत संगीत के माध्यम से देश विदेशों तक पंहुचा रहे रानीखेत के युवा गायक राजेंद्र बिष्ट जिनका हाल ही में "मेरी स्याळी सरूली" Meri Syali Saruli Video Song वीडियो गीत रिलीज हुआ है। इस वीडियो गीत को संगीत प्रेमी खूब पसंद कर रहे हैं। *"मेरी स्याळी सरूली" वीडियो गीत को आर टीवी यूट्यूब चैनल  RTV YouTube Channel से रिलीज किया गया है। इस वीडियो गीत को उत्तराखंड के राजधानी देहरादून में फिल्माया गया। गायक राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि यह गीत स्याळी जीजा की नोकझोक पर आधारित है। वीडियो गीत आर टीवी का पहला गीत है इस वीडियो को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं। राजेंद्र बिष्ट की सुरीली आवाज का जादू पुरे पहाड़ में गूँजता है। एक अलग ही पहचान है इनके गीतों का।

यह भी पढ़ें:  Cream podara song क्रीम पौडर गीत को यूट्यूब पर देखा एक करोड़ लोगों ने, तोड़े सभी गीतों के रिकॉड cream paudara song lyrics


मेरी स्याळी सरूली वीडियो गीत के बारे में जानें Meri Syali Saruli Video Song 

गीत को युवा गायक राजेंद्र बिष्ट व स्वर कोकिला लोक गायिका मीना राणा Singer Rajendra Bisht RB And Meena Rana ने गया है। वीडियो गीत को सागर शर्मा Sagar Sharma ने बेहतरीन संगीत से सजाया है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध नृत्य निर्देशक विजय भारती Vijay Bharti के निर्देशन ने वीडियो को फिल्माया गया है। सीमा भारती व प्रशांत ने बेहतरीन अभिनय कर वीडियो में चार चांद लगा दिए हैं। गीत को राजेंद्र बिष्ट ने लिखा है वहीं वीडियो एडिटर व डीओपी नागेंद्र प्रसाद हैं। वीडियो निर्माता राजेश शर्मा व रोहित रावत हैं। राजेंद्र बिष्ट के अभी तक कई गीत यूट्यूब  के माध्यम से लोगों तक पहुँच चुके हैं।
युवा गायक - राजेंद्र बिष्ट आर.बी.

राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि पहली गीत एलबम 2005 में शहरी बाना रिलीज हुई थी तब मार्किट में उपलब्ध होते थे । इसके बाद 2006 में बिमलु रे गीत एल्बम रिलीज हुई, 2007 में बबली पैसिंजर व 2008 में ओ मेरी मुन्नी लाल तेरी चुन्नी मार्किट में आयी। इसके बाद कुछ समय गीत मार्किट में नही आ पाए । जब यूट्यूब का दौर बढ़ता गया तभी 2016 में फिर से एक अलबम "हौसिया ममता" स्वागत फिल्म से रिलीज हुई। यह अलबम सुपर हिट रही। अलबम में "ओ हिमा तेरी लम्बी लटी" वीडियो गीत सुपर हिट रहा इस गीत को यूट्यूब पर करीब 24 लाख से भी अधिक दर्शको में देख लिया है। इसके बाद लगातार कई सुपर हिट गीत दिए।


राजेंद्र बिष्ट आर बी के सुपर हिट कुमाँऊनी गीत Rajendra Bisht RB Superhit Kumaoni Song

  • ओ हिमा तेरी लंबी लटी
  • मेरी हौसिया ममता
  • रुकमा
  • बाना पानुली
  • ग्यू बाला टूटला
  • चल मेरी मंजू
  • पहाड़ डानी (झोड़ा)
  • अनाधुन
  • रूपसी
  • कुमाऊँ रेजिमेंट (देशभक्ति गीत)
  • मैं तेरी यादों मा
  • आम गोडली बूब देखला
  • कां जैर त्यर कमलापति