Header Ad

उत्तराखंड का एक जवान ने ड्यूटी के दौरान दम तोड़ दिया, शहीद होने की ख़बर से परिवार में कोहराम मच गया

उत्तराखंड राज्य के लिए एक दुखद खबर सामने आयी है। वीर भूमि कहे जाने उत्तराखंड के कई वीरसपूतों ने अपनी जान देश के लिए गवां दी है।

उत्तराखंड न्यूज़ वाणी ब्यूरो

उत्तराखंड के लिए एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आयी है। राज्य का एक जवान ने ड्यूटी के दौरान दम तोड़ दिया। यह पंजाब से दुखद खबर सामने आई है यहां पंजाब के भटिंडा में सेवा दे रहे गढ़वाल राइफल्स का एक और लाल वीरगति को प्राप्त हो गया है। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया ।

शहीद कोमल फाइल फोटो

मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल जिले के कल्जीखाल ब्लॉक के पट्टी असवाल्सयुं ग्राम कुड़ी गांव निवासी कोमल खुगशाल पुत्र रामप्रकाश खुगशाल 20 गढ़वाल राइफल में तैनात थे। कोमल खुगशाल वर्तमान में भटिंडा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सेना के अधिकारियों द्वारा परिजनों को गढ़वाल राइफल्स जवान कोमल खुगशाल के निधन की सूचना दी। वहीं कोमल की मौत की खबर मिलने ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव समेत राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें कि जवान 20 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। आज शाम तक जवान कोमल का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचेगा जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.