आये दिन उत्तराखण्ड में हो रहे सड़क हादसे की खबर रुकने का नाम नही ले रहा है। बागेश्वर के कपकोट से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहाँ एक बोलेरो गाड़ी करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खड़लेख से भनार की ओर जा रही एक बोलेरो वाहन संख्या UK02 TA 0891 भनार गाँव के जुबरा तोक में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
![]() |
| Bageshwar kapkot Accident |
तहसीलदार कपकोट से सूचना मिलने के अनुसार बीते मंगलवार रात्रि करीब 9:30 बजे भनार जाने वाली बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा समाई। जिसमें वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटना स्थल पहुची और शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि वाहन चालक की पहचान दिनेश सिंह (26 वर्ष) पुत्र बलवंत सिंह निवासी भनार के रूप में हुई है। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया है।


Thank You