Header Ad

प्रकाश काहला व् माया उपाध्याय Prakash and Maya का "त्यर समधी कुबेर" गीत मचा रहा है धमाल लोगों को खूब आ रहा पसंद

लाल बोतल शराब के बाद त्यर समधी गीत मचा रहा है धमाल, माया उपाध्याय व् प्रकाश कालहा के गीतों में थिरक रहे हैं लोग

खड़क सिंह मेहता

वरिष्ठ लोकगायक प्रकाश काहला व् माया उपाध्याय का गाया हुआ गीत त्यर समधी कुबेर वीडियो आजकल बहुत धूम मचा रहा है। लाल बोतल शराब के बाद लगातार एक के बाद एक सुपरहिट गीत प्रकाश काहला दर्शकों के लिए ला रहे हैं। बीते 6 मई को त्यर समधी कुबेर गीत को Mr.&.Mrs. Pahadi यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इस गीत को अभी तक यूट्यूब पर 60 हजार से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। त्यर समधी कुबेर गीत को पहाड़ की शादी से लेकर शहर की पार्टीयों तक यही गीत बज रहा है।

वीडियो एलबम

लाल बोतल शराब ने उत्तराखण्ड समेत पूरे देश विदेशों तक धूम मचाई। अब यह गीत सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। गीत को हास्य व्यंग्य के तौर पर समधी व् समधनी की नोक झोंक को दर्शाया गया है। माया उपाध्याय व् प्रकाश कालहा ने भी वीडियो में स्टूडियो अभिनय में चार चाँद लगा दिए हैं। माया उपाध्याय व् प्रकाश कालहा दोनों वरिष्ठ लोक कलाकारों में से एक हैं। ये कलाकार उत्तराखण्ड की संस्कृति को बिखेरने में अपनी अहम् भूमिका निभा रहे हैं।

सैकड़ों गीतों को गा चुके प्रकाश काहला अब नये समय को देखते हुए तथा युवाओं की सोच को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक करना चाहते हैं। ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी पहाड़ की बोली खान पान को धीरे धीरे भूल रहे हैं। जो की अब उत्तराखण्डी कलाकार अपनी गायकी के माध्यम से सन्देश दे रहे हैं। 

माया उपाध्यय व् प्रकाश काहला का त्यर समधी कुबेर गीत के बारे में जानें-: 

इस गीत को राजू मेहरा द्वारा अपनी लेखनी के मध्याम से वर्णन किया गया है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वरिष्ठ संगीतकार श्रवण भरद्वाज व् मोती शाह ने इस गीत में संगीत दिया है। जिसमें लोग थिरकने पर मजबूर हैं। जिसको अपनी मधुर स्वर दिए हैं प्रकाश काहला व् माया उपाध्याय ने। गीत को सागर स्टूडियो दिल्ली में सागर शर्मा ने रिकॉर्ड किया है। पोस्टर व् वीडियो एडिड प्रेम मठपाल ने किया तथा वीडियो गीत के निर्माता A.M. Production है। 

पूरा वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें