Header Ad

फौजी ललित मोहन जोशी Fouji Lalit Mohan Joshi का "माया लागी" Maya Lagi वीडियो गीत Song हुआ रिलीज अजय व् मिनी ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

अजय सोलंकी व् मिनी उनियाल Ajay Solanki and Mini Uniyal ने किया "माया लागी" वीडियो गीत Maya Lagi Video Song में बेहतरीन प्रदर्शन

खड़क सिंह मेहता
सुपरस्टार लोकगायक फौजी ललित मोहन जोशी का "माया लागी" वीडियो गीत 27 जून को रिलीज किया गया। इस वीडियो गीत को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दो दिन में 20 हजार करीब इस वीडियो गीत को व्यूज मिल चुके हैं। उत्तराखंड संगीत जगत के सुपरस्टार अभिनेता अजय सोलंकी व् अभिनेत्री मिनी उनियाल ने इस वीडियो गीत में अभिनय किया है। इन दोनों की जोड़ी ने "माया लागी" गीत में बेहतरीन प्रदर्शन किया जो दर्शकों को पसंद आ रहा है।
फौजी ललित मोहन जोशी Fouji Lalit Mohan Joshi के गीतों का इंतजार सभी संगीत प्रेमियों को रहता है। इनके गीत यूट्यूब पर अपलोड होते ही हजारों लोग वीडियो को देख लेते हैं। मधुर स्वर में गाया माया लागी गीत को सभी बुजुर्ग व् युवा लगातार सुनने में मग्न हैं। ललित मोहन जोशी ने देश की रक्षा के साथ साथ उत्तराखंड संस्कृति की भी रक्षा करते आये हैं। इनके देश विदेशो तक फैन फॉलोइंग हैं, जब भी स्टेज शो करते हैं तो हजारों की भीड़ में लोग इकट्ठे हो जाते हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुते मॉडल समय के युवाओं के लिए डीजे गीतों पर भी ज्यादा गौर कर रहे हैं। इनके डीजे गीत या पारम्परिक गीत हो सभी गीतों का लोग आंनद उठाते हैं। इस गीत के फेसबुक इंस्टाग्राम पर रील्स भी बन चुके हैं।

"माया लागी" कुमाऊनी वीडियो गीत के बारे में जानें Maya Lagi Kumaoni Video Song -

Maya Lagi Kumaoni Video Song

"
माया लागी" वीडियो गीत को उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के सुन्दर वादियों में दर्शाया गया है। इस गीत में अजय सोलंकी व् मिनी उनियाल बे बेहतरीन अभिनय किया तथा इस वीडियो में चार चाँद लगा दिए हैं। वीडियो गीत माया लागी सिरोमणी पंथ ने बेहतरीन तरीके से लिखा तथा वर्णन किया है। जिसको फौजी ललित मोहन जोशी ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है। गीत की रिकॉर्डिंग सीरित नगर आर के स्टूडियो काशीपुर में हुयी तथा गीत को संगीत से सजाया है वरिष्ठ संगीतकार चन्दन ने। वीडियो एडीड व् डीओपी नगेन्द्र प्रसाद व वीडियो निर्देशक विजय भारती हैं। Vijay Bharti विजय भारती उत्तराखण्ड संगीत जगत के चर्चित लोकप्रिय व् वरिष्ठ निर्देशक हैं जिन्होंने सैकड़ों गीत अपने निर्देशन में बेहतरीन बनाये हैं। माया लागी वीडियो गीत के निर्माता सार्थक प्रोडक्शन Sarthak Production है

पूरी वीडियो देखें -