Header Ad

कपकोट Kapkot के जारती गाँव Village Jarati में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे पूर्व मंत्री भौर्याल, पीड़ितों को दी राहत सामग्री

कपकोट में भारी मात्रा में बारिश होने से लोग परेशान हैं जिसके बाद कई लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। जारती गांव में हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे पूर्व मंत्री

खड़क सिंह  मेहता

कपकोट तहसील में बीते दिनों से लगातार बढ़ती बारिश से भारी नुकसान हुआ है। जहां लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आपदा से लोगों के घरों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। यहीं कपकोट के जारती गांव में भी लोगों के घर ध्वस्त हो गए हैं। आज उत्तराखंड पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल द्वारा जारती का भ्रमण किया गया। दैवीय आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। जिसमें चंचल सिंह मेहता और धन सिंह मेहता का मकान ध्वस्त हो गया है। वहीं मनोज सिंह का भी गौशाला ध्वस्त हो गया है। स्थानीय विधायक व जिला पंचायत सदस्य पूरन सिंह गढ़िया द्वारा पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री भेजी। जिस सामग्री को पीड़ित परिवार को सुपुर्द किया गया।

पीड़ितों को राहत सामग्री देते हुए

वहीं स्थानीय पूर्व ग्राम प्रधान मेहता ने बताया कि गांव में नई सड़क बनाई गई थी जिसमें भारी बारिश के कारण से जगह जगहों पर टूट चुकी है तथा और भी नुकसान होने की संभावना है। जहां यातायात व्यवस्था में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जारती गांव के कई तोकों में बीते तीन दिनों से बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। पूर्व प्रधान का कहना है कि जहां घटना हुई है वहां बिजली लाइन मैन द्वारा फ्यूज जोड़ा जाए तो गांव में बिजली आ सकती है। जिससे लोगों को परेशानियों से राहत मिल सकती है।

आपदा का जायजा ल लेते
पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल द्वारा अधिकारियों को अन्य कार्य जैसे मुवावजा सहित नए आवास के लिए त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। तथा जगह-जगह हुई स्लाइडिंग का भी जायजा लेकर सम्बंधित विभाग को निर्देश दिया गया। पूर्व मंत्री भौर्याल द्वारा पीड़ित परिवार को ऐसे संकट की घड़ी में हर संभव मदद करने का भी भरोसा दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.