Header Ad

आकाश भारद्वाज Akash Bhardwaj का उल्यरी जिकुड़ी गीत Ulyri Jikudi Song हुआ रिलीज दर्शको को खूब आ रहा पसंद

पहाड़ की संस्कृति जगत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे युवा गायक आकाश भारद्वाज अब एक नयां गीत की प्रस्तुती उल्यरी जिकुड़ी

खड़क सिंह मेहता

बचपन से ही संगीत में रूचि रखने वाले उत्तराखंड के युवा लोकगायक आकाश भारद्वाज का "उल्यरी जिकुड़ी" कवर गीत रिलीज हो गया है। गढ़ कुमाऊं फिल्म यूट्यूब चैनल पर यह गीत को 26 जून को अपलोड किया गया है। इस गीत को आकाश भारद्वाज ने नए अंदाज में गया है हालांकि इस गीत को गढ़ रत्न डॉ नरेंद्र सिंह नेगी ने बीते कई साल पहले अपनी मधुर स्वर में गया था। जो की दर्शको ने खूब पसंद भी किया तभी यह गीत सुपर हिट रहा। उत्तराखंड के लोकप्रिय लेखक, कवी व् वरिष्ठ लोक गायक श्रवण भारद्वाज के पुत्र आकाश भारद्वाज हैं जिन्होंने अपने पुत्र को संगीत का ज्ञान दिया आज वह उत्तराखंड के युवा गायकों में अपनी जगह बना रहे हैं। उल्यरी जिकुडी गीत को उत्तराखंड के प्रथम गीतकार स्वर्गीय कन्हैया लाल डंडरियाल ने वर्णन किया तथा पहाड़ की पीड़ा को इस गीत में दर्शया गया। जो पहाड़ छोड़कर परदेश में अपना जीवन यापन कर रहे हैं उनको अपने पहाड़ आए वर्षों बीत गए हों उनकी पीड़ा को यह गीत में दर्शाया गया है।

गीत एलबम

गीत को वर्तमान समय की स्थिति को देखते हुए नए युवाओ को नए वर्जन से गीत को गायकी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। ताकि नए युवाओ को इस गीत से अच्छा संदेश मिल सके। श्रवण भारद्वाज ने बताया कि मार्किट में लगभग अभी तक 500 से अधिक गीत रिलीज हो चुके हैं वही आकाश भारद्वाज के 50 के करीब गीत आ चुके हैं जो दर्शको को खूब पसंद भी आये।

उल्यरी जिकुड़ी गढ़वाली गीत (Ulyri Jikudi Garhwali Song) के बारे में जानें 

इस कवर गीत के गायक आकाश भारद्वाज हैं गीत का वर्णन स्वर्गीय कन्हैया लाल डंडरियाल ने सुन्दर शब्दों में किया है। मूल गीत को गढ़ रत्न डॉ श्री नरेंद्र सिंह नेगी ने गया है। इस गीत को उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकप्रिय रिकार्डिस्ट व संगीरकर सागर शर्मा ने संगीत से सजाया है। विडियो एडिड प्रेम मठपाल ने की है। विडियो गीत को नीलम रिकॉर्डिंग स्टूडियो में शूट किया गया है। उल्यरी जिकुड़ी गीत के निर्माता चन्दन गुंसाई हैं।

आकाश भारद्वाज के सुपर हिट गीत (Akash Bhardwaj Superhit Song)
Singer Akash Bhardwaj

ठुम ठुम हिटनु, भौजी हे फूलमती, गोल माल छा ये विडियो एल्बम गीत करीब 8 साल पहले हिमालयन फिल्म यूट्यूब चैनल पर उपलोड किये गए थे तभी ये गीत दर्शकों ने खूब पसंद किए। 

पिंगली साड़ी मां, फ्यूंली हौसिया, माया की लगन, तेरी जग्वाल, भौजी मेरी छैला, अगड़ी तेरी फिट, पारुली, हाई मुंडुरु आदि।

श्रवण भारद्वाज के सुपरहिट गढ़वाली गीत (Shrawan Bhardwaj Superhit Grhawali Song)

पिंगली साड़ी मां, देवतुल्या वीर की, तेरी गोरी गोरी, कुछ तू बोल, अईच बग्वाल, छोड़ी मुलुक, छउ परदेश, तेरी बांसुरी, मेरी मधुली आदि गीत उत्तराखंड के संगीत प्रेमियों के लिए ले के आये। पहाड़ की संस्कृति को बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। बीते दशको से श्रवण भारद्वाज ने संगीत जगत में बेहतरीन काम किया है। कई सुपरहिट गीतों का वर्णन भी इन्होंने किये हैं। जो दर्शको को खूब पसंद आते हैं।