Header Ad

अल्मोड़ा Almora सुयाल नदी में डूबने से 2 युवक की मौत परिजनों में कोहराम

तीन दोस्त गये थे एक साथ नदी में नहाने जिसमें से 2 युवक की डूबने से मौत एक युवक उतर आया नदी से बाहर

खड़क सिंह मेहता

Almoda | राज्य के अल्मोड़ा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आयी है। नदी में नहाने गये 2 युवक की मौत हो गयी है। निकटवर्ती विश्वनाथ के पास दोनों नदी में नहाने उतरे जहाँ दोनों की डूब गए। मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा विश्वनाथ घाट के समीप स्थित सुयाल नदी में तीन युवक नहाने के लिए गए। नहाने के दौरान 2 युवक नदी में डूब गए जहाँ उनका एक दोस्त तैर कर बाहर निकल आया। इस घटना के बारे में स्थानीय लोगों को बताया । जहाँ भागते हुए स्थानीय लोग नदी के समीप पहुचे लोगों ने घटना की सुचना पुलिस व् एसडीआरएफ की टीम को दी। मौके पर पहुची टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। 

सांकेतिक फोटो 

जिसके चलते दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाल दिया। बाहर निकालते ही युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया था। एक मृतक की पहचान अभिषेक भारती पुत्र धीरेन्द्र बहादुर 23 वर्ष का बताया जा रहा है। जो मकेड़ी, धारा नौला अल्मोड़ा का निवासी बताया जा रहा है। दूसरे मृतक की पहचान करन सिंह पुत्र कैलाश सिंह 18 वर्षीय पोखरखाली अल्मोड़ा के रूप में हुई है। इस घटना से दोनों परिवार में कोहराम मच गया है। वहां शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिऐ है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही 27 जून यानि सोमवार को होगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.