Header Ad

Kapkot : केदारेश्वर मैदान में चल रहे तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का किया गया शुभारंभ....पढ़ें पूरी खबर

खेल में प्रतिभाग करते छात्र

        कपकोट: केदारेश्वर मैदान में आज बुधवार से (27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर ) तीन दिन तक चलने वाले विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ कपकोट विधानसभा क्षेत्र की  विधायक  बलवन्त सिंह भौर्याल, ब्लाक प्रमुख गोबिंद सिंह दानू , ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख हरीश मेहरा द्वारा किया गया। जिसमें विकासखंड स्तर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। 

छात्रों से मिलते हुए विधायक बलवंत भौर्याल

       स्थानीय विधायक व कार्यकर्ताओ ने खेल महाकुंभ में प्रतिभाग कर रहे सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान भाजपा शिखर मण्डल मंडल अध्यक्ष गणेश सुरकाली, भाजपा मण्डल महामंत्री भुवन गढ़िया , भगवत कोरंगा, खण्ड विकास अधिकारी कवीन्द्र रावत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रवि कोहली, महिमन कपकोटी, नारायण कपकोटी , गंगा पाण्डे तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी तरुण पन्त उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.