Header Ad

कपकोट के जसरौली में बड़ा हादसा पर्यटकों से भरी गाड़ी खाई में गिरी मौके पर 5 लोगों की मौत 7 लोग घायल

ट्रेवल्स खाई में गिरी

       कपकोट: पश्चिम बंगाल के पर्यटको से भरी ट्रेवल्स कपकोट के जसरौली में हादसा ग्रस्त हो गई है। इस हादसे में फिलहाल 5 पर्यटकों की मृत्यु होने की खबर है। बताया जा रहा है कि मुनस्यारी से बागेश्वर के लिए रवाना हुए थे। इस हादसा में 7 लोग घायल भी हुए हैं ।  हादसा  में ट्रेवल्स हल्द्वानी की बताई जा रही है । इस गाड़ी मालिक भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं । गाड़ी 13 सीटर की थी हादसे कारण पीछे वाली गाड़ी का ब्रेक फेल  होना बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार है अब से कुछ देर पहले मुंसियारी से कौसानी बाया सामा आ रही एक ही टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी की दो गाड़ियां आपस में भिड़ गई। इससे आगे चल रही गाड़ी तो सड़क पर ही पलट गई लेकिन पीछे चल रही ट्रैवल्स खाई में जा गिरी। 


           जिसमें कितने लोग सवार थे यह फिलहाल नहीं पता चला है। गाड़ी के चालक को भी मामूली चोट आई है। लेकिन ग्रामीण के अनुसार वाहन के खाई मेंगिरने से 5 पर्यटकों की मौत हो गई है। इस गाड़ी में सवार सभी लोग पश्चिम बंगाल के थे। सड़क पर ही पलटी दूसरी गाड़ी की सवार पर्यटकों को भी चोट आई है । गहरी खाई में गिरी ट्रेवल्स का नंबर यूके4 PA 1376 बताया जा रहा है। दूसरी गाड़ी का नम्बर UK 4 CA 1755 है।  हादसे के मौके पर पुलिस और ग्रामीणों द्वारा रेस्क्यू चलाया जा रहा है।

हल्द्वानी रवाना

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.