Header Ad

KAPKOT : पूरे प्रदेश में कपकोट की वाद्य यंत्र टीम प्रथम स्थान पर रही स्थानीय विधायक ने किया टीम का स्वागत....

 

मल्खा डुंर्गरचा कपकोट के वाद्य यंत्र टीम प्रथम स्थान पर

         कपकोट: देहरादून में हो रहे बीते दिनों में उत्तराखंड की विरासत से जुड़े पारंपरिक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे टीमो को सम्मानित किया गया।  पूरे प्रदेश से आए 45 टीमों में विधानसभा कपकोट क्षेत्र के मल्खा_डुंर्गरचा की वाद्य यंत्र की टीम ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विधानसभा कपकोट का नाम गौरवान्वित किया । आज बुधवार को कपकोट सरयू होटल में स्थानीय  विधायक बलवन्त सिंह भौर्याल व पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर ज़ोरदार स्वागत किया । इसी तरह से अपनी पारम्परिक संस्कृति को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देते आ रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं ने इनकी उज्जवल भविष्य की कामना की तथा साथ ही इसी तरह से काम का आशीर्वाद दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.