Header Ad

Breking News: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी सोमवार को रहेंगे सभी स्कूल बंद

मुख्यमंत्री ने कहा भारी बारिश से रहें अलर्ट

देहरादून : प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार शाम को उत्तराखण्ड में भारी बारिश के चेतावनी के मद्देनकर सरकार ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रदेश के सभी स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। आपदा प्रबंधन में रिस्पॉन्स टाइम कम से कम करने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।


            साथ ही सभी अधिकारियों को ये भी निर्देश दिए गए हैं कि यात्रियों को परेशानी न हो और वे प्रदेश से अच्छा संदेश लेकर जाएं। हर स्तर पर कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित हों, नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जाए और आईटीबीपी, सीडब्ल्यूसी, बीआरओ, एसडीआरएफ, राजस्व, पुलिस आदि आपसी समन्वय से काम करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.