Header Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा आपदा पीड़ितों के परिजनों को चार लाख का मुआवजा दिया जायेगा

 

मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री आपदा का जायजा लेते हुए

        रुद्रपुर: आज मंगलवार को रूद्रपुर में प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने रूद्रपुर के संजय नगर खेड़ा में स्थलीय निरीक्षण कर बारिश से हुए जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि धैर्य बनाकर रखें।  जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाये , भोजन आदि की समुचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा हर सम्भव सहयोग किया जायेगा।

            इस आपदा के कारण जिन परिवारों में जनहानि हुई है उनके आश्रितों को 4 लाख रूपये का मुवआजा दिया जायेगा। यह एक दैवीय आपदा की घड़ी है, इस परिस्थितियों में सभी के सहयोग से इस आपदा से निपटा जायेगा। रेस्क्यू मे लगे एनडीआरएफ, पुलिस के जवानों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजकुमार ठुकराल, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, जिलाधिकारी रंजना राजगुरू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डीएस कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.