Header Ad

Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्तराखंड भूकंप अलर्ट एप लॉन्च

        बीते बुधवार को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में " उत्तराखंड भूकंप अलर्ट " एप लॉन्च किया मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐप को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग व भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की के सौजन्य से बनाया गया है ।

                      मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

          इस ऐप के जरिए भूकंप आने से पहले ही लोगों को चेतावनी मिल जाएगी मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने इस एप का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। ताकि लोगों को  पहले ही यह एप अलर्ट कर दें। प्रदेश के सभी स्कूलों में भी लघु फिल्म के माध्यम से इस एप के बारे में जानकारी दी जाए।

           जिन लोगों के पास एंड्राइड फोन नहीं है, उनको सभी को भी भूकंप आने से पूर्व चेतावनी मैसेज पहुंच सके, इसके लिए एप को विकसित किया जाए। भूकंप पूर्व चेतावनी में सायरन एवं वायस दोनों माध्यमों से अलर्ट की व्यवस्था की जाए। यह प्रदेश के लिए बहुत अच्छी खबर है जो कि देश का पहला भूकंप एप बनाने वाला राज्य उत्तराखंड है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.