Header Ad

Breaking News : बच्चों ने किये कृष्णा वस्त्र धारण जन्माष्टमी मना रहे धूमधाम से पढ़ें पूरी खबर ......

 

गोपी के वस्त्र धारण किये छोटी बच्ची

खड़क सिंह (UNV)

         देश भर भर में जन्माष्टमी यानी भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्तराखंड के कई शहरों में  भगवान श्री कृष्ण कृष्ण का जन्म दिवस पर लोग कन्हैया के वस्त्र पहनकर  भजन-जागरण कर रहे हैं। रात की 12:00 से से की बात भगवान कृष्ण की पूजा करने के बाद लोग अपना व्रत खोलते हैं हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन भाद्र मास की कृष्ण अष्टमी को रात बजे रात 12:00 बजे श्री कृष्ण का जन्म हुआ था उन्हीं जन्म उत्सव पर आज पूरा देश कृष्णा जन्मोत्सव मनाता है। इस दिन दिन भर पूजा अर्चना व ब्रत के साथ भजन गाते है। 

         इस दिन खास पकवान बनाया जाता है। घरों में एक अच्छा माहौल बना होता है। इस दिन कृष्णा भक्तों द्वारा डोली सजाई जाती है। इसी के साथ-साथ झाकियां भी इस दिन भक्तों द्वारा निकली जाती है। श्री कृष्णा के जन्मदिन पर मथुरा में बड़ी धूमधाम से तैयारियां शुरू हो चुकी है। मथुरा में जाने वाले भक्तों को कोविड महामारी के चलते इस बार परसाद वितरण नही किया जाएगा। यह श्री कृष्ण जन्मस्थान के अधिकारियों ने बताया है। 

        बता दें कि अष्टमी तिथि की सुरुआत रविवार 11:25 से सुरू जोकर आज रात 1:59 बजे तक रहेगी। इस अवसर पर रास रचाईया, मंखन्न चोर, कृष्ण कन्हैया, नंद किशोर, बाल गोपाल जैस अनेक नाम से पुकारे जाने वाले श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाई जाती है। सोलह कलाओं से भगवान श्रीकृष्ण सबके मन मोह लेते हैं। अपनी बाल लीलाओं व अपनी बांसुरी की मधुर धुन से पूरी पृथ्वी व स्वर्ग में देवी देवताओं तक मद्मग हो उठते हैं। आज का दिन नंद गोपाल का रूप धारण कर के बच्चों का भी मन मोहता है। 

कान्हां के वस्त्र धारण किये हुए छोटे बच्चे

         उत्तराखंड के सभी जिलों व तहसिलो में भी आज मटकी फोड़ी जाएगी। इस अवसर पर कई जगहों में बीते दोनों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। साथ ही आज का श्री कृष्ण के जन्मदिन पर रात 12 बजे सभी भक्त अपना ब्रत को तोड़ कर प्रसाद वितरण होगा। उत्तराखंड न्यूज़ वाणी टीम आप सभी देशवासियों को कृष्णजन्माष्टमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हैं।