मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में 'कुमाऊँ द्वार महोत्सव' का किया शुभारंभ, लोक संस्कृति संरक्षण पर दिया जोर
![]() |
| मुख्यमंत्री धामी ने पहुँचे कुमाऊँ द्वार महोत्सव |
हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में हल्द्वानी में आयोजित भव्य ‘कुमाऊँ द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम में मौजूद देवतुल्य जनता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति हमारी जड़ों और गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। इस अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर को सहेजना, संवर्धित करना और आने वाली नई पीढ़ी तक पहुँचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
प्रदेश सरकार लोक संस्कृति के संरक्षण, लोक कलाकारों के प्रोत्साहन और उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कुमाऊँ द्वार महोत्सव’ जैसे आयोजन न केवल हमारी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हैं, बल्कि स्थानीय कलाकारों को अपनी कला व प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच भी प्रदान करते हैं।
इस गरिमामयी अवसर पर श्री दिनेश आर्य (नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद), श्री राम सिंह कैड़ा (कैबिनेट मंत्री), श्रीमती सरिता आर्य (विधायक), श्री सुरेश गढ़िया (कपकोट विधायक), श्री प्रताप सिंह (जिलाध्यक्ष), इसके अलावा क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में आम जनता भी महोत्सव में उपस्थित रही।


Thank You