अखिलेश यादव की कथित अभद्र टिप्पणी पर गरमाई राजनीति: बागेश्वर में भाजयुमो ने किया पुतला दहन, जताया कड़ा आक्रोश
![]() |
| पुतला दहन करते हुए |
बागेश्वर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के निवासियों के संबंध में की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर देवभूमि में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बागेश्वर इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष श्री आदर्श कठायत के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया और सपा प्रमुख का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि के मेहनतकश, सरल और स्वाभिमानी नागरिकों के खिलाफ इस तरह की अमर्यादित टिप्पणियां अत्यंत निंदनीय हैं। वक्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि उत्तराखंड के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी नेता को प्रदेश की जनता माफ नहीं करेगी और सपा प्रमुख को अपने इस बयान के लिए उत्तराखंड की जनता से तुरंत सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
इस विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में भाजयुमो के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री हरीश मेहरा (जिला महामंत्री), श्री महेश खेतवाल (डायरेक्टर, जिला सहकारी बैंक बागेश्वर), श्री प्रशांत तिवाड़ी (विशेष आमंत्रित सदस्य), श्री आशीष धपोला (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), श्री मनोज बचखेती, श्री अंकित नगरकोटी, श्री नीरज सिंह बिष्ट, राहुल सिंह गंगोला, और आशीष कुमार सहित अनेक भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Thank You