खड़िया खदानें बंद करने के विरोध में ग्रमीणों के साथ धरना पर बैठे कांग्रेस नेता बसंत कुमार
![]() |
| बसंत कुमार व अन्य |
बागेश्वर। खड़िया खदानों के संचालन पर रोक के विरोध में भैरूचपटा के ग्रामीणों का जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीण दिन-रात धरने पर बैठे हैं। उन्होंने खदानें बंद करने का वैधार्मिक आधार स्पष्ट करने, संबंधित आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अधिकांश परिवारों की आजीविका खड़िया खनन पर निर्भर है। खनन और मजदूरी से होने वाली आय से परिवारों का भरण-पोषण होता है। खदानें बंद होने से ग्रामीणों और मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि एक ओर पलायन रोकने और स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर खदानों का संचालन बंद होने से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। अधिवक्ता बसंत कुमार ने कहा कि प्रशासन से खनन बंद करने संबंधी आदेशों, निरीक्षण रिपोर्ट और कार्रवाई के कानूनी आधार से जुड़े अभिलेख उपलब्ध कराने की मांग की गई है। साथ ही संबंधित न्यायालयों और शासन के आदेशों के अनुपालन की स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। ग्रामीणों ने मामले की तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई करने और प्रभावित लोगों की आजीविका के लिए समाधान निकालने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रखने पर विचार किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का शीघ्र निस्तारण कर प्रभावित परिवारों को राहत देने की अपील की है।


Thank You