Header Ad

HALDWANI NEWS: हल्द्वानी में सजेगा लोक संस्कृति का महाकुंभ: चौथी बार होगा ‘कुमाऊँ द्वार महोत्सव-2026’, प्रीतम भरतवाण और मैथिली ठाकुर बिखेरेंगे जलवा

हल्द्वानी में सजेगा लोक संस्कृति का महाकुंभ: चौथी बार होगा ‘कुमाऊँ द्वार महोत्सव-2026’, प्रीतम भरतवाण और मैथिली ठाकुर बिखेरेंगे जलवा


Govind Digari Khushi Joshi 


​हल्द्वानी (उत्तराखंड)। देवभूमि की समृद्ध संस्कृति, लोक कला और परंपराओं को समर्पित बहुप्रतीक्षित ‘कुमाऊँ द्वार महोत्सव-2026’ इस साल हल्द्वानी में चौथी बार भव्य रूप से आयोजित होने जा रहा है। शहर के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 23 से 27 अक्टूबर तक चलने वाले इस पांच दिवसीय महाउत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम संयोजक गोविंद दिगारी ने प्रेस वार्ता कर महोत्सव के विस्तृत कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।


​उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं पर रहेगा विशेष फोकस

​आयोजकों ने बताया कि इस बार के महोत्सव का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड और पहाड़ की लोक संस्कृति को बढ़ावा देना और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन सिर्फ एक मेला नहीं, बल्कि हल्द्वानी के लोगों के लिए अपनी संस्कृति से जुड़ने और बेहतरीन मनोरंजन का एक बड़ा अवसर है।


​पद्मश्री प्रीतम भरतवाण और मैथिली ठाकुर की विशेष प्रस्तुतियां

​महोत्सव के दौरान कई बड़े और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे:
​जागरण सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण: महोत्सव के दौरान एक दिन पद्मश्री प्रीतम भरतवाण अपनी सुरीली आवाज में पारंपरिक जागर और अपने प्रसिद्ध लोकगीतों की प्रस्तुतियां देकर समां बांधेंगे।
​लोक गायिका मैथिली ठाकुर: कार्यक्रम के तहत 25 अक्टूबर को देश-विदेश में प्रसिद्ध युवा लोक गायिका मैथिली ठाकुर विशेष रूप से शामिल होंगी, जो उत्तराखंड के पारंपरिक गीत और भजन प्रस्तुत करेंगी। सातों-आठों का विशेष कार्यक्रम: पिथौरागढ़ से विशेष रूप से आ रही टीम द्वारा एक घंटे का अनूठा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें गौरा महेश्वर, लखिया भूत, हिरण-चित्तल और बैल बनने की पारंपरिक और रोमांचक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
​स्थानीय कलाकारों को मंच: कार्यक्रम संयोजक खुशी जोशी दिगारी ने जानकारी दी कि 'कुमाऊं द्वार' मूल रूप से कलाकारों का, कलाकारों के लिए और कलाकारों द्वारा आयोजित एक ऐसा मंच है, जो उभरती हुई प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का सुनहरा अवसर देता है। स्थानीय कलाकारों के साथ आयोजक टीम भी अपनी प्रस्तुतियां देगी।
​मुख्यमंत्री और दिग्गज जनप्रतिनिधि करेंगे शिरकत
​आयोजकों के मुताबिक, 25 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री के भी इस भव्य महोत्सव में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और कलाकारों का उत्साहवर्धन करने का कार्यक्रम है। इसके अलावा क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि और विशिष्ट अतिथि भी इस पांच दिवसीय आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। आयोजक समिति (गोविंद दिगारी और खुशी जोशी दिगारी) ने हल्द्वानी और आसपास के समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार इस पांच दिवसीय महोत्सव में पहुंचकर देवभूमि की गौरवशाली संस्कृति का आनंद लें और इसे सफल बनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.