Header Ad

जिलाधिकारी ने किया 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ: ‘मेरी आंगनवाड़ी, मेरी जिम्मेदारी’ थीम पर जोर

9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ: ‘मेरी आंगनवाड़ी, मेरी जिम्मेदारी’ थीम पर जोर, जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश


चंपावत न्यूज़


शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और बच्चों के बेहतर पोषण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि पोषण अभियान को केवल विभागीय कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जनभागीदारी से जोड़ा जाए ताकि हर पात्र लाभार्थी तक पोषण सेवाओं का लाभ पहुंच सके।


नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए संतुलित खान-पान और नियमित शारीरिक सक्रियता पर जोर दिया। वहीं, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी ने जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं को पहुंचाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों की भूमिका को सराहा और मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। 


गोदभराई और महालक्ष्मी किट का वितरण

कार्यक्रम के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य का संदेश देने के लिए गर्भवती महिलाओं—श्रीमती पुष्पा बिष्ट, श्रीमती रेनू पाण्डेय, श्रीमती रंजना जोशी एवं श्रीमती कविता बडौला—की गोद भराई की गई और उन्हें पोषण किट भेंट की गई। इसके साथ ही, श्रीमती अनिता चौधरी और श्रीमती दीपा चौधरी को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी पी.एस. बृजवाल ने बताया कि पोषण माह के तहत निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन का सेवन, ​आंगनवाड़ी केंद्रों पर ताजा एवं पौष्टिक 'हॉट कुक्ड मील', ​सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही
​बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन,​प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का प्रचार-प्रसार
​लोगों को स्थानीय एवं मौसमी खाद्य पदार्थों, मोटे अनाज, दालों, फल-सब्जियों और दूध के उपयोग के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत पांडे, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट, डीओ पीआरडी जशवंत खड़ायत, जिला उद्योग प्रबंधक सुमेधा पंत, सीडीपीओ राजेंद्र प्रसाद बिष्ट सहित महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.