![]() |
| बुजुर्ग की बचाई जान |
चंपावत बनबसा। सीमा सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने एक बार फिर अपनी बहादुरी और तत्परता से एक व्यक्ति की जान बचाई है। शारदा नहर में छलांग लगाने वाले 64 वर्षीय एक बुजुर्ग को एसएसबी के जांबाज जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शारदा नहर, सीमा चौकी लालकोठी कैंप के सामने (बनबसा, चंपावत)। बताया जा रहा है कि देवेंद्र कुमार (आयु 64 वर्ष), चकरपुर निवासी है। आरक्षी परमानंद और आरक्षी संदीप रावल (एसएसबी 57वीं वाहिनी) ने बचाई जान। नदी की तेज बहाव और गहरे पानी की परवाह किए बिना जवानों ने रस्सी के सहारे बुजुर्ग को सकुशल बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार, चकरपुर निवासी 64 वर्षीय देवेंद्र कुमार ने अचानक शारदा नहर में छलांग लगा दी। घटना की भनक लगते ही सीमा चौकी पर तैनात एसएसबी 57वीं वाहिनी के आरक्षी परमानंद और आरक्षी संदीप रावल ने बिना एक पल गंवाए अदम्य साहस का परिचय दिया। दोनों जवान तुरंत नहर में उतरे और रस्सी की मदद से संघर्ष करते हुए बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब रहे।
सकुशल रेस्क्यू के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बुजुर्ग को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। समय पर मिली इस मदद से एक बड़ा हादसा टल गया। इस मानवीय और साहसिक कार्य के लिए क्षेत्रवासी एसएसबी जवानों की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।


Thank You