जंगल घास लेने गयी महिला को हाथी में कुचलकर मौत के घाट उतारा, ग्रामीणों में भय का माहौल
![]() |
| हाथी ने महिला को मारा |
चंपावत जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जिले के टनकपुर क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है। शारदा रेंज के जंगल में घास लेने गई 45 वर्षीय महिला को जंगली हाथी ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हाथी ने पहले महिला को उठाकर जमीन पर पटका फिर पैरों से कुचल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नई बस्ती वार्ड नंबर पांच निवासी माधुरी देवी 45 वर्षी पत्नी भूपराम गुरुवार दोपहर बाद घास लेने सीन पानी मार्ग की ओर गई थी इसी दौरान जंगल में अचानक एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया ।
आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक हाथी ने पहले महिला को सूट में उठाकर जमीन पर जोर से पका और फिर बार-बार पैरों से कुचलकर हाथी जंगल की ओर चला गया कुछ देर बाद ग्रामीण ने महिला को जंगल में गंभीर हालत में पड़ा देखा और तत्काल पुलिस एवं वन विभाग को सूचना दी सूचना मिलते ही वन विभाग पुलिस और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची महिला को अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना के बाद टनकपुर के साधारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जंगल क्षेत्र से ग्रस्त बढ़ाने और हाथियों की आवाजाही पर निगरानी रखने की माग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाथियों की सक्रियता बढ़ती गई है जिसे ग्रामीणों में खतरा बना हुआ है। वन विभाग के मामले की जांच शुरू कर दी है और ग्रामीणों को जंगल में अकेले न जाने की सलाह दी।

