Header Ad

बागेश्वर: तीन दिवसीय आउटरीच प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, महिलाओं की सुरक्षा एवं पॉक्सो एक्ट पर दी गई जानकारी

तीन दिवसीय आउटरीच प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा एवं पॉक्सो एक्ट पर दी गई जानकारी 

जिलाधिकारी बागेश्वर

डॉ. आर. एस. टोलिया उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल द्वारा विकास भवन सभागार में तीन दिवसीय आउटरीच प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिवस का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं समान कार्य वातावरण सुनिश्चित करने तथा पॉक्सो एक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।


जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने एवं स्वयं को निरंतर अपडेटेड रखने का आह्वान किया। साथ ही आयोग एवं हाईकोर्ट के निर्णयों के प्रति भी जागरूक रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अद्यतन जानकारी होने से ही आमजन को बेहतर ढंग से संतुष्ट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने पिछले तीन दिनों में ज्ञान प्राप्त किया है उसको अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ साझा करें। संयुक्त निदेशक महेश कोहली ने बताया कि सामाजिक लिंगभेद के कारण महिलाओं और लड़कियों को कई बार समान अवसर नहीं मिल पाते। जेंडर दृष्टिकोण को समझने एवं समाज में समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान मास्टर ट्रेनर नीलिमा भट्ट, रघु तिवारी, योगेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.