Header Ad

खाद्य सुरक्षा के लिए सख्ती: बागेश्वर नगर में डिस्ट्रिब्यूटर, होलसेलर व रिटेल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा के लिए सख्ती: बागेश्वर नगर में डिस्ट्रिब्यूटर, होलसेलर व रिटेल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

निरीक्षण करते हुए


जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देशों के क्रम में आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा बागेश्वर नगर क्षेत्र में डिस्ट्रिब्यूटर, होलसेलर एवं रिटेल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव को सुनिश्चित करना रहा। निरीक्षण के दौरान डिस्ट्रिब्यूटर एवं होलसेलरों को खाद्य सामग्री की खरीद, बिक्री एवं आपूर्ति से संबंधित रिकॉर्ड एवं बिल नियमों के अनुरूप व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री को पृथक कर सुरक्षित रूप से संग्रहीत करने तथा नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।


संदेह के आधार पर एक खाद्य तेल, दो मसालों एवं एक एनर्जी ड्रिंक के नमूने जांच हेतु लिए गए, जिन्हें राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत खाद्य सामग्री के क्रय-विक्रय एवं भंडारण से संबंधित समस्त अभिलेख निर्धारित मानकों के अनुसार अद्यतन एवं व्यवस्थित रखें, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.