Header Ad

Bageshwar: सूचना का अधिकार अधिनियम पर जिला स्तरीय अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

सूचना का अधिकार अधिनियम पर जिला स्तरीय अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण


डॉ. आर. एस. टोलिया उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी के द्वारा विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों को  तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन बुधवार को जनपद के समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 एवं RTI नियमावली, 2013 के प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। 


अकादमी के ज्वाइंट डायरेक्टर महेश कोहली और कुमाऊं विश्वविद्यालय के विधि परामर्शी नवीन पनेरु द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम की मूल भावना, सूचना उपलब्ध कराने की प्रक्रिया, लोक सूचना अधिकारियों की भूमिका, अपील एवं शिकायत निवारण प्रणाली, निर्धारित समय-सीमा तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में दंडात्मक प्रावधानों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही RTI नियमावली, 2013 के अंतर्गत शुल्क, आवेदन प्रक्रिया एवं व्यवहारिक पहलुओं की भी जानकारी दी गई।


प्रशिक्षण के दौरान व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से अधिकारियों को यह बताया गया कि किस प्रकार सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से सुशासन को बढ़ावा दिया जा सकता है और आम नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। उप जिलाधिकारी प्रियंका रानी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत सहित जनपद के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.