Header Ad

केदारेश्वर मैदान कपकोट में आयोजित नेशनल पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैम्पियनशिप – 2026 का विधिवत शुभारंभ बड़े उत्साह

केदारेश्वर मैदान कपकोट में आयोजित नेशनल पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैम्पियनशिप – 2026 का विधिवत शुभारंभ बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ

खिलाडियों का स्वागत करते हुए


प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 100 से अधिक प्रतिभाशाली पैराग्लाइडर इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। यह आयोजन कपकोट को साहसिक खेलों के राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

इस मौके पर कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल साहसिक पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। पैराग्लाइडिंग, पर्यटन, गाइडिंग, आतिथ्य सेवाएँ, परिवहन एवं स्वरोज़गार के क्षेत्र में इससे स्थायी आजीविका के नए द्वार खुलेंगे।


यह आयोजन युवाओं को साहसिक खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करेगा, जिससे वे खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे। इस अवसर पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा गढ़िया, विधायक बागेश्वर श्रीमती पार्वती दास, दर्जा राज्य मंत्री श्री शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुरेश खेतवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख कपकोट श्रीमती भावना शाही, जिलाधिकारी बागेश्वर श्रीमती आकांक्षा कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी श्री आर. सी. तिवारी, जिला महामंत्री संजय परिहार, पूर्व प्रमुख मनोहर राम सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.