Header Ad

Kapkot: कपकोट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के 100 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का किया आयोजित

कपकोट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के 100 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का किया आयोजित
आरएसएस कपकोट


जिले के कपकोट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने नगर में आयोजित ‘पथ संचलन’ में हिस्सा लिया। इस मौके पर गढ़िया ने बताया कि अनुशासन, सेवा, सांस्कृतिक जागरण और सामाजिक कल्याण के अविचल संकल्प पर आधारित RSS ने अपनी शताब्दी की यह विराट, वैभवशाली एवं राष्ट्रभावना से समृद्ध यात्रा पूर्ण की है।


क्षेत्र में लगातार भारी बारिश के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ले कार्यकर्ताओं ने भराड़ी बाजार से कपकोट तक भीगते हुए पथ संचलन किया। इस यात्रा के दौरान कार्यकर्तों में काफी जोश दिखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया और कहा कि संघ का संदेश, राष्ट्रभक्ति, चरित्र-निर्माण और सर्वांगीण उन्नति के साथ भारत की सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रीय एकता का अटल व अक्षुण्ण ध्वजवाहक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.