Header Ad

Big news: बागेश्वर में हुआ बड़ा हादसा कार और बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत व युवक हुआ घायल

बागेश्वर में हुआ बड़ा हादसा कार और बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत व युवक हुआ घायल

मचा हड़कम


बागेश्वर। आये दिन प्रदेश में सड़क हादसे को लेकर खबर आते रहती है। इसी बीच आज एक खबर राज्य के बागेश्वर जिले से सामने आ रही है। जहाँ बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई और युवक घायल हो गया। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।शनिवार को सोराग निवासी जैत सिंह उम्र 68 साल पुत्र दिलीप सिंह और आन सिंह उम्र 42 साल पुत्र बलवंत सिंह बाइक पर सवार होकर बिलौना की तरफ जा रहे थे। 

इसी दौरान कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग जैंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। बिलौना के समीप पहुंचने तक उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल बलवंत सिंह का इलाज चल रहा है। कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.