Header Ad

Big News: देहरादून में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या मचा हड़कंप, जांच शुरू

देहरादून में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या मचा हड़कंप, जांच शुरू

अभी अभी एक दिल दहलाने वाली बड़ी खबर देहरादून से सामने आ रही है। प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत पीपल चौक माण्डुवाला पर बाइक सवार दो युवकों ने भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी (22 साल) की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।

मृतक की फाइल फोटो


राजधानी के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत पीपल चौक माण्डुवाला में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी को दो बाइक सवारों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल रोहित को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के दोस्त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अभिषेक बर्तवाल (निवासी तिल्वाड़ी थाना सेलाकुई) ने शिकायत दर्ज कराई है कि दो जून की देर रात जब वो अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में पीपल चौक माण्डुवाला में थे, तभी मोटरसाइकिल में आए दो युवकों में से एक ने उनकी गाड़ी पर सामने की ओर से फायर झोंक दिया। गोली रोहित की गर्दन पर लगी। आनन-फानन में घायल रोहित नेगी को उसके दोस्त ग्राफिक ऐरा अस्पताल झाझरा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.