Header Ad

बागेश्वर के लच्छू पहाड़ी (कलाकार) को उत्तराखंड द्रोणा रत्न अवार्ड 2024 से किया सम्मानित,

लच्छू पहाड़ी को सम्मानित करते हुए


बागेश्वर के लच्छू पहाड़ी (कलाकार) को उत्तराखंड द्रोणा रत्न अवार्ड 2024 से किया सम्मानित, 
Uttarakhand Drona Ratna Award 2024 Lachchu Pahadi Actor

रामनगर में उत्तराखंड द्रोणा रत्न अवार्ड 2024 का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस मेगा इवेंट का आयोजन यस इवेंट मैनेजमेंट द्वारा किया गया। मिली जानकारी के अनुसार इस खास आयोजन में बॉलीवुड सितारे और प्रदेश की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। इवेंट में उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इन्हीं सम्मानित हस्तियों में बागेश्वर के लक्ष्मण कुमार (लच्छू पहाड़ी) भी शामिल हैं। लच्छू पहाड़ी उत्तराखंड की लोक संस्कृति को देश विदेशों तक पहचान दिलाने एवं अपना छोटा कद को लेकर प्रसिद्ध हैं। 

अभिनय करते लच्छू पहाड़ी


उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का Sport लेते हैं। लच्छू पहाड़ी को स्टेज शो में देख दर्शकों की काफी भीड़ उमड़ पड़ती है। लच्छू पहाड़ी के कई सुपरहिट वीडियो गीत हैं जिन्हें काफी लोगों ने पसंद किया है। लच्छू पहाड़ी एक गरीब परिवार से हैं जिन्होंने काफी संघर्ष किया। आज लच्छू पहाड़ी उत्तराखंड संगीत जगत के कोई परिचय के मोहताज नहीं हैं। इनका अभिनय देखने के लिए लोगों को नए गीतों का इंतजार रहता है। लोक संस्कृति के क्षेत्र में अच्छा योगदान देने पर उन्हें उत्तराखंड द्रोणा रत्न अवार्ड 2024 से सम्मानित गया। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का प्रतीक है, बल्कि प्रदेश युवाओं एवं उभरते कलाकरों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.